मऊ, फरवरी 6 -- मऊ। जिले के थाना मुहम्मदाबाद गोहना बाजार क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई के वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...