लखीमपुरखीरी, अगस्त 1 -- नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता की अध्यक्षता में पालिका सभागार में सभासदों व लोगों की बैठक हुई। इसमें कुछ लोगों द्वारा समूह बनाकर पालिका के कार्यों में व्यवधान पैदा करने की निंदा की गई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने बताया कि पालिका द्वारा कराए जाने वाले काम की कुछ लोग इंटरनेट मीडिया पर गलत तरीके से फोटो व वीडियो डाल देते हैं या फिर उसकी शिकायत करते हैं, जिससे काम अनावश्यक विलंब होता है। इस बात को लेकर नगर पालिका चेयरमैन ने गुरुवार को सभासदों व नगर के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कोई भी काम शुरू होने से पहले ही उसको मानक विहीन बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है। इससे काम करने वाले लोगों पर बेवजह दबाव बनाए जाने का प्रयास किया जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.