मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर हुई जान-पहचान नजदीकियों में बदल गई। फिर प्यार ऐसा परवान चढ़ा कर धनबाद की लड़की घर छोड़ कर अपने प्रेमी से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंच गई। इसकी भनक पुलिस को लगी तो युवती को बरामद कर उसे परजनों के हवाले किया। उसका प्रेमी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार धनबाद की रहने वाली लड़की चार-पांच दिन पूर्व मुजफ्फरपुर पहुंची। उधर, युवती के परिवार ने धनबाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। तब युवती के मोबाइल फोन के लोकेशन से पता चला कि वह मुजफ्फरपुर में हैं। फिर यहां काजीमोहम्मदपुर थाने को सूचित किया गया। यहां की पुलिस ने सोमवार की रात को सादपुरा इलाके से युवती को बरामद कर लिया। थाने पर उससे पूछताछ कर उसे घर वालों को सूचित किया गया। मंगलवार को उसके परिजन काजीमोहम्मदप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.