मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर ब्रह्मपुरा थाना इलाके की एक महिला से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो व वीडियो डाला गया है। उसकी मां ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि पूर्व में भी साइबर थाने में आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालने वाले घर पर पहुंचकर उसकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहे हैं। शादी नहीं करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। ब्रह्मपुरा थानेदार विजय लक्ष्मी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.