धनबाद, जून 10 -- झरिया। झरिया के भगतडीह मोड़ पर सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे दो गुटों में जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हो गई। पत्थरबाजी के दौरान भगदड़ मच गई। कई लोगों के एस्बेस्टस सीट भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर झरिया पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। बताते हैं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर दोनों गुट आमने-सामने हो गए थे। पुलिस के पहुंचने से मामला फिलहाल शांत हो गया। लेकिन तनाव बरकरार है। झरिया थानेदार सा पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था जिसे शांत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.