जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के इरादे से हथियार के साथ फोटो और रिल पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। एमजीएम थाना क्षेत्र की पुलिस ने पिस्तौल के साथ फोटो वायरल करने वाले अनिक नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अनिक अपने नाबालिग साथी के साथ सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए फोटो और रिल पोस्ट कर रहा था। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जांच के दौरान वायरल फोटो और सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान कर पुलिस आरोपी तक पहुंची और मुखियाडांगा निवासी अनिक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और खुद को दबंग दिखाने के लिए हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर पोस्ट किया था।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.