बस्ती, दिसम्बर 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल का प्रदर्शन करने के आरोप में दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार ने बताया कि पिस्टल लहराकर शांति व्यवस्था भंग किए जाने के आरोपितों को पुलिस हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अंकुर कनौजिया निवासी गोनारे थाना लालगंज और कुलदीप चौधरी निवासी तेनुआ थाना लालगंज शामिल रहे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी के साथ चौकी प्रभारी लालगंज अनंत मिश्रा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...