छपरा, जनवरी 16 -- मांझी। मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के गोढा बढ़ई टोला निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने व एक धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बिगाड़ने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल किये गए पोस्ट की सूचना मिलते ही मांझी के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हंस ने पुलिस की टीम के साथ सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने के आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ टोकारी के पुत्र रोहित शर्मा के घर पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। फिलहाल मांझी थाना पुलिस ने दोषी युवक के खिलाफ सनहा दर्ज करने के बाद साइबर डीएसपी से सम्पर्क करके विवादित पोस्ट को डिलीट कराने के साथ ही दिल्ली में रह रहे युवक की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। जीवित वृद्ध को मृत घोषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.