औरैया, मार्च 19 -- बिधूना, संवाददाता। सोशल मीडिया पर युवक को बेरहमी से मारपीट करने का वायल वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के जरिये वीडियो अपलोड करने पर पुलिस ने सक्रिय होते हुये आरोपितों की निशानदेही में जुट गई है। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक युवक को बेल्टों व पाइप द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो अपलोड हुआ है। जिसमें युवक को कुछ युवक बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर बेरहमी से मारपीट का शिकार युवक मारपीट न करने की गुहार लगा रहा है। युवक इंस्टाग्राम पर बैड जतिन सोशल नाम की आईडी से मारपीट के वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गये है। वायरल वीडियो सामने आने पर पुलिस सक्रिय हो गई और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.