सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- सीतामढ़ी। साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर्चा लीक करने वाले आरोपी सरफराज साहिल को गिरफ्तार किया है। वह भैरोकोठी वार्ड नंबर 42 का रहने वाला है और उसके खिलाफ सीतामढ़ी साइबर थाना कांड संख्या 09/25 दर्ज किया गया था। आरोपी ने सरकारी विद्यालय में चल रही वार्षिक परीक्षा 2025 के दौरान कक्षा 6 और 7 के प्रश्न पत्रों को यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर वायरल कर दिया था। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। सरफराज साहिल के खिलाफ ईओयू कांड संख्या 04/25 में भी मामला दर्ज है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह अकेले था या उसके साथ और लोग भी शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद, सीतामढ़ी पुलिस और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.