आगरा, फरवरी 14 -- साइबर अपराधी युवती ने ताजगंज निवासी युवक से पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की। विश्वास जीता। निवेश पर अतिरिक्त लाभ का झांसा दिया। जाल में फंसने पर कई बार में करीब 2.83 लाख रुपये ले लिए। मुनाफे की रकम होल्ड होने की बात कहकर रिलीज कराने के लिए अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। ठगी का एहसास होने पर खैराती टोला निवासी शाहरुख खान ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 1 फरवरी को उसकी फेसबुक दोस्त प्रिया शर्मा ने उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। युवती ने इसे भरोसेमंद निवेश प्लेटफॉर्म बताकर मोटे मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने अपने बैंक खाते से सात अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 2,83,761 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम विभिन्न यूपीआई आईडी पर भेजी गई। पीड़ित का कहना है कि इनमें से 49 हजार ...