भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद लड़के से वीडियो कॉल पर बात करना युवती के लिए खतरा बन गया। युवती ने बुधवार को साइबर थाना में शिकायत की है जिसमें बताया है कि वीडियो कॉल को आरोपी लड़के ने रिकॉर्ड कर लिया और उसके बाद ब्लैकमेल करते हुए 75 हजार रुपये ले चुका है। अभी भी आरोपी लड़का लगातार उससे पैसे की मांग कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...