मधुबनी, फरवरी 9 -- हरलाखी। देसी कट्टा के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में हरलाखी थाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दिया है। जिसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी विनोद यादव के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को सोशल मीडिया सेल के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें आरोपित युवक देसी हथियार लहरा रहा है। वीडियो की पुष्टि के बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने युवक की पहचान की। उसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन तत्काल युवक के पास से हथियार बरामद नही हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो से यह प्रतीत हो रहा है कि युवक हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आसपास के इलाके में भय का माहौल बना रहा था। युवक हथियार वाला वीडियो के साथ आसपास के लो...