गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- जंगल कौड़िया (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक रवि राजन कुमार अपनी टीम (कांस्टेबल विवेक यादव, अमरजीत यादव एवं सुजीत सिंह) के साथ हाईवे पर गश्त व संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा दिखाने वाला युवक कुशहरा फोरलेन अंडरपास के नीचे खड़ा है और उसके पास अभी भी तमंचा मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसकी पहचान प्रिंस साहनी (19) पुत्र गणेश साहनी, निवासी ग्राम कुशहरा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर के रूप मे...