बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर थानाक्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बेटी विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य कर रही थी। इस दौरान विपक्षियों ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इस बात के लिए जब शिकायत की और मना किया तो गाली देते हुए खदेड़ दिया। इतना ही नहीं वादिनी के दरवाजे पर ईंट-पत्थर बरसाए और खिड़की को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.