भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सोशल मीडिया पर कई दिनों तक ट्रोल होने के बाद स्टेशन के फेयर चार्ट में गलतियों का बोर्ड रेलवे ने हटवा दिया है। इसकी जगह अब नया बोर्ड लगाया जाएगा। बोर्ड में स्टेशनों के पुराने नामों को बदला नहीं गया था। इसी के साथ हिंदी और अंग्रेजी में लिखे स्टेशनों के नाम में कई तरह की अशुद्धियां थीं। शनिवार शाम को अधिकारियों ने गलत बोर्ड को उतार दिया है। बता दें कि रेलवे ने भागलपुर स्टेशन पर गलत फेयर चार्ट लगा रखा था। केंद्र सरकार ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. किया है। झांसी स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी है। बेंगलुरु स्टेशन का नाम भी पुराने तरीके से लिखा गया था। जबकि रेलवे टिकट नए नामों से देता है। 1 अक्टूबर 2022 को जारी की गई किराया सूची के अनुसार सियालदह का किराया भी गलत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.