नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया है कि आप पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं भ्रष्टाचार को लेकर की गई कार्रवाई को लेकर आप नेता लगातार सोशल मीडिया पर झूठ डाल रहे हैं। उन्होंने आप पार्टी के नेताओं को चुनौती दी है कि यदि उनके पास इनसे संबंधित कोई भी दस्तावेज हो तो वह सामने रखें। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को कहा कि आप के नेता दिल्ली के सामाजिक ताने-बाने को खराब करने के उद्देश्य से सोमवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर झूठ फैलाते रहे। सोशल मीडिया पर एक संगठित अभियान चलाया गया कि दिल्ली के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती के लिए लगाया गया है, जो पूरी तरह झूठ है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुनौती दी कि अगर शिक्षकों को कुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.