बाराबंकी, फरवरी 19 -- बाराबंकी। विकास खंड पूरेडलई कस्बा टिकैतनगर में संचालित एक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को फीस जमा नहीं होने के कारण प्रवेश पत्र नहीं दिया। यह बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने बुधवार को छात्रा के पिता से फीस का कुछ हिस्सा लेने के बाद प्रवेश पत्र सौंप दिया। तब जाकर छात्रा परीक्षा में बैठ सकी। टिकैत नगर कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा अंकिता यादव मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए विद्यालय प्रबन्धन पर आरोप लगाया था कि उसकी फीस बाकी होने के कारण उसे विद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड नहीं दिया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार की जानकारी होने और मामला तूल पकड़ते देख विद्यालय प्रबंधन ने कुछ फीस लेकर एडमिट कार्ड दे दिया। छात्रा के पिता रामसागर यादव ने बताय...