काशीपुर, मार्च 18 -- बाजपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर हिंदू समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दो लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। गो रक्षा विभाग के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस के नेतृत्व में जुटे विहिप कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। जिस पर दो लोगों ने हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवार्ठ अमल में लाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.