बरेली, जनवरी 29 -- मीरगंज। गणतंत्र दिवस पर एक नेता ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। तिरंगा यात्रा के सोशल मीडिया पर डाले वीडियो पर कमेंट करने को लेकर एक ही गांव के दो नेताओं के बीच मनमुटाव पैदा हो गया। दोनों गांव की राजनीति में एक दूसरे के विरोधी और एक ही पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को दोपहर बाद कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में दोनों पक्षों का बसह हो गई। दोनों पक्षों में डंडों से मारपीट होने की चर्चा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.