मोतिहारी, नवम्बर 16 -- छौड़ादानो,निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर हथियार संग प्रदर्शन एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार संग प्रदर्शन करने की सूचना पर रविवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के दुहो सुहो गांव में छापेमारी कर सुशील कुमार(28) पिता चंद्रिका राम ग्राम दुहो सुहो थाना छौड़ादानो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सुशील कुमार नाच पार्टी में काम करता था। पुलिस की पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार सुशील कुमार ने बताया कि वह करीबन एक साल पहले शिवहर में ऑर्केस्ट्रा में सट्टा पर गया था। वहीं पर एक लड़का जो ऑर्केस्ट्रा में हथियार लाया था उसने फोटो खिंचाया था। जिसे अब सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पूछताछ के बाद गिरफ्तार सुशील कुमार को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.