बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले एक किशोर ने नासमझी में तकनीकी का दुरुपयोग किया, जिससे पुलिस को घंटों हलकान रहना पड़ा। किशोर ने अपनी फोटो को एआई की मदद से एडिट किया और अपने हाथ में एके-47 थमा दी। इसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस फोटो के वायरल होने के साथ ही लालगंज पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसे वायरल करने वाले तक पहुंचने के बाद इसके पीछे की सारी सच्चाई सामने आ सकी। इस दौरान घंटों पुलिस को हलकान होना पड़ा। सीओ रुधौली कुलदीप ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर की जानकारी मिली। इस वीडियो में एके-47 के साथ नजर आ रहा लड़का लालगंज थानाक्षेत्र का ही रहने वाला बताया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तहकीकात शुरू कर दी। जांच में पता चला कि इसी थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाला श...