बगहा, दिसम्बर 10 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक के खराब होने का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यहां के वायु प्रदूषण की खूब भर्त्सना हो रही है। अनेक लोगों द्वारा नरकटियागंज के एक्यूआई के खराब होने को ले नगर परिषद को कोस रहे हैं तो कोई कुछ और। जानकारों का कहना है कि पूरे प्रदेश के खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में नरकटियागंज प्रमुख रूप से शामिल हो गया है। यहां का एक्यूआई हमेशा 150 से ऊपर रह रहा है जो स्वास्थ्य के लिए घातक है। खासकर छोटे बच्चों तथा मरीजों के लिए यह बड़ी मुसीबत खड़ा कर रहा है। कभी कभार वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 के आसपास रह रहा है। बताया जाता है कि एक्यूआई 101 से बढ़ते ही खराब माना जाता है जबकि 201 से 300 तक बहुत खराब की श्रेणी में आता है। ऐसे में वायु ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.