हरदोई, फरवरी 14 -- पिहानी। आगामी त्योहारों को लेकर एसडीएम शाहाबाद अंकित तिवारी व सीओ हरियावां अजीत सिंह की अध्यक्षता में शांति बैठक का आयोजन किया गया। अफसरों ने कानून का पाठ पढ़ाते हुए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि बच्चों को बाइक न दें और न ही ट्रिपलिंग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अफसरों ने कहा कि गैर परंपरागत कार्यक्रम करने की अनुमति नही दी जाएगी। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहार मनाएं लेकिन दूसरे को तकलीफ न हो इसका भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचित करें खुद कानून हाथ मे न लें। अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.