पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस प्रकार के निर्देश जारी किए गए हैं। मौजूदा डिजिटल युग में समाज से जुड़ने एवं समाज में अभिव्यक्ति को फैलाने के लिए आसान जरिया बना सोशल मीडिया का विभिन्न प्लेटफॉर्म आपत्ति जनक पोस्टों से भरे-पूरे रहते हैं। खासकर एआई से मर्फ किए गए वीडियो एवं समाज में उन्माद फैलाने वाले पोस्टों के जरिए सोशल मीडिया यूजर अपनी सारी मर्यादाएं लांघते नजर आते हैं। जातिगत एवं धार्मिक टीका- टिप्पणी वाले पोस्टों से सोशल मीडिया के यूजर सोसायटी में दुर्गंध फैला रहे हैं। नये आपराधिक कानून में ऐसे पोस्ट डालने वाले सोशल मीडिया यूजर से सख्ती से निपटने के प्रावधान दिए गए हैं। बावजूद ऐसे मामलों में कभी-कभार ही कार्रवाई की बाते...