किशनगंज, नवम्बर 7 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के कड़े निर्देश के तहत सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, ठाकुरगंज ने एआईएमआईएम समर्थक कैसर शेख द्वारा आरजेडी के पूर्व विधायक पर सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी) द्वारा चुनावी अवधि में सोशल मीडिया, टीवी व प्रिंट मीडिया पर फेक न्यूज़, पेड न्यूज़ व भ्रामक विज्ञापनों पर सतत निगरानी की जा रही है। उक्त मामला संज्ञान में आते ही संबंधित थाना में केस संख्या 100/25, दिनांक 4 नवम्बर 2025 के रूप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 175, 351(2), 352 और लोक प्रतिनिधित्व अधिन...