छपरा, मार्च 11 -- छपरा, हमारे संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आवेदन मिलने के छह घंटे के अंदर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने दी। उन्होंने बताया कि साइबर थाने के डीएसपी अमन ने यह कार्रवाई की है। जिले के अकिलपुर थाना के रहने वाला प्रकाश यादव व उसके दोस्त द्वारा एक लड़की के अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था और पैसे की मांग भी की जा रही थी। पैसा नहीं देने पर धमकी भी दी जा रही थी। इस संबंध में पीड़िता के परिजन ने लिखित आवेदन 9 मार्च को दिया था। आइटी एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर आवेदन प्राप्त होने के 6 घंटे के भीतर कार्रवाई की गई । साइबर थाने के पुलिस ने मोबाइल को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.