मधुबनी, फरवरी 19 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट पर अवैध हथियार के साथ फोटो व वीडियो डालने वाले 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक लखनौर थाना के बोदई गांव के भंडारी टोल के शंकर कुमार कामत है। वह समाज में भय उत्पन्न करने के लिए सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ स्टेटस लगाता था। युवक आस-पास में दहशत फैला रखा था। नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर अपहरण कर लेने तथा हत्या कर देने का धमकी भी देता था। एक नाबालिग लड़की की माता ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोपित किया था कि उनके बेटी के साथ वह युवक बराबर अश्लील हरकतें करता है तथा अपहरण व हत्या कर देने की धमकी भी देता है। उनके पति बाहर रहते हैं। युवक के आतंक से मां बेटी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लखनौर थाना के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.