आरा, मार्च 17 -- -वीडियो वायरल होने पर गीधा पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई -गिरफ्तार युवक के पास से अवैध पिस्टल और मोबाइल बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता गीधा थाने की पुलिस ने अवैध पिस्टल लहराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह गीधा थाना क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी विक्की कुमार सिंह है। उसे कायमनगर से रविवार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक मोबाइल बरामद किया गया है। सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। एसपी राज की ओर से सोमवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। इधर, गीधा थानाध्यक्ष ऊमूस सलमा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का एक सप्ताह पूर्व हाथ में देसी पिस्टल लहराते एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फोटो के सत्यापन के बाद उसके खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.