शाहजहांपुर, मार्च 17 -- ददरौल। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने संज्ञान लेकर आलोक सिंह पुत्र विक्रम सिंह को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दिलावरपुर भटकर गांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल अशोक कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.