पाकुड़, मई 27 -- कृषि उत्पादन बाजार समिति पाकुड़ में सोमवार की शाम उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बकरीद त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर चर्चा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहार को देखते हुए विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की आवश्यकता है। साथ ही हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आगामी त्योहारों को संपन्न कराया जा सके। उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को बकरीद पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए पूरी चौकसी रखने, संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यदि किसी शरारती तत्व द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.