मेरठ, मई 19 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ एक प्रतिष्ठित शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान है। किसी भी एक वर्ग, समुदाय, जाति या समूह के लिए नहीं है, ब्लकि सभी छात्रों के लिए कार्य करता है। इसलिए सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर विश्वविद्यालय को एक वर्ग से जोड़कर विश्वविद्यालय की छवि की धूमिल नहीं करें। ऐसा करने वालों को निगरानी में लिया जा रहा है और भ्रामक व तथ्यहीन जानकारी प्रसारित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की तैयारी भी कर ली गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय में रविवार को कुलपति कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर मृदुल कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने वार्ता में नौ मई की रात को परिसर में हुई मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए और आए दिन होने वाले प्रदर्शन को लेकर गंभीरता से लेते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अब सख्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.