रांची, मार्च 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी हीरालाल साह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने नाबालिग बच्चों को बाइक नहीं देने की अपील की है। वहीं सोशल मीडिया में आपसी सौहार्द बिगाड़ने और अफवाह फैलानेवाले जेल जाएंगे। उन्होंने प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही पर्व आपसी और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन एतवा उरांव ने किया। मौके पर बीडीओ जयपाल सोय, इंस्पेक्टर हंसे उरांव, प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र महतो, रामसाय मुंडा, मुस्तफा अंसारी, नीलकंठ चौधरी, रामपोदो महतो, बीरेंद्र सिंह भोगता, मुखिया सरिता तिर्की, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.