मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा वैश्य समाज के प्रति अनर्गल बोलकर अपमानित करने के विरोध में संयुक्त वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अधिनस्थत अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे व्यक्ति जो सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करके वैश्य समाज को अनर्गल बोल रहा है और समाज में वैमनस्यता फैला रहा है ऐसे व्यक्ति के ऊपर रोक लगाई जानी अति आवश्यक है। राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध करते है कि जिस प्रकार अन्य समाज के व्यक्तियों को जाति सूचक शब्द से पुकारने पर उनके एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही होती है इसी प्रकार एक एक्ट बनाया जाये। ज्ञापन देने वालों में कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ कुमार गुप्ता, सुनील तायल, शिव...