दरभंगा, दिसम्बर 18 -- कमतौल, । प्लस टू राम श्रृंगारी कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को कमतौल सदर -टू डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन ने साइबर क्राइम से बचने के लिए छात्राओं को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जागरूक किया। डीएसपी ने साइबर क्राइम से बचने के लिए कई उपाय बताए। डीएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट सहित फ्रॉड कॉल कर भोले-भाले बच्चे-बच्चियों को फंसाया जाता है। छात्राओं के साथ यौन शोषण किया जाता है। शादी का प्रलोभन देकर लड़कियों की जिंदगी खराब कर दी जाती है। फ्रॉड कॉल, डिजिटल अरेस्टिंग व सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को साइबर अपराधी अपने जाल में फंसाते हैं। मासूम बच्चियां समझ नहीं पातीं और अधिकतर इसकी शिकार हो जाती हैं। उन्होंने आठवीं, नौवीं, 10वीं तथा 11वीं के छात्रों को डिजिटल अरेस्टिंग एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से ...