बदायूं, अगस्त 10 -- कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें नवनीत यादव को कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया है। मयंक पराशर को प्रदेश महासचिव का जिम्मा दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन पंखुरी पाठक के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्वीकृति दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...