हरिद्वार, नवम्बर 12 -- भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को जिला सोशल मीडिया की बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया आज सूचना और संवाद का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। यह न केवल सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का जरिया है, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अहम साधन भी है। उन्होंने कहा कि फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स का सही उपयोग करते कर भाजपा कार्यकर्ता जनता से सीधे संवाद स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों व सोशल मीडिया संयोजकों से आग्रह किया कि वे इन माध्यमों के जरिए संगठन की नीतियों और सरकार के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.