जमशेदपुर, अगस्त 17 -- रांची/जमशेदपुर।अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड में रहने वाले संदीप पाटिल को एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा। जमशेदुपर के कदमा थाना क्षेत्र के लोहिया पथ भाटिया बस्ती में आवास संख्या आठ में रहने वाली सपना सोना नाम की महिला ने भयादोहन कर संदीप पाटिल व उनके परिवार के सदस्यों से पहले करीबी बढ़ाई। इसके बाद उसने सूचक की दो महंगी एसयूवी को अपने कब्जे में कर लिया। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर अरगोड़ा थाना में सपना सोना के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि वर्ष 2022 में सूचक महिला के सम्पर्क में आए। बाद में यह महिला सूचक के करीब आ गई और बाद में परिवार के सदस्यों के बीच चहेती बन गई। इसी बीच उसने सूचक को अपने कब्जे में कर लिया और फिर भयादोहन शुरू कर दिया। पहले बीमार मां का इलाज करा...