मेरठ, नवम्बर 22 -- सदर बाजार इलाके में गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर हुए मामूली झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। सोशल मीडिया की तकरार के बाद स्कूल जाते समय छात्र पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। रजबन बड़ा बाजार निवासी दसवीं का छात्र अंकुर रोज की तरह स्कूल के लिए निकला था। हनुमान चौक के पास अचानक बड़ी संख्या में पहुंचे युवकों ने उसे और उसके साथ चल रहे दोस्त को घेर लिया। देखते ही देखते दोनों पर बेरहमी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से अंकुर के सिर पर जोरदार वार किया। वार लगते ही अंकुर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आसपास खड़े लोग शोर मचाने लगे, जिस पर हमलावर वहां से भाग निकले। शोर सुनते ही स्कूल का स्टाफ मौके पर दौड़ा और बेहोश अंकुर को निजी अस्पताल ले गया। परिजनों को भी सूचना दी गई, जो कुछ देर में अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.