लखनऊ, फरवरी 7 -- सोशल मीडिया का दखल लोगों की जिंदगी में लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह आंख खुलते ही मोबाइल पर नोटिफिकेशन देखने से लेकर रात को सोने से पहले तक लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े रहते हैं। यह आदत अब लोगों की लत बन गई है, जो सेहत के लिए गंभीर रूप से नुकसानदेह साबित हो रही है। खास बात यह है कि इस डिजिटल लत की चपेट में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी आ चुके हैं। यह चिंता अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. देवाशीष शुक्ला ने जाहिर की। चिनहट स्थित नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकताः कलंक से सोशल मीडिया एडिक्शन तक विषय पर सेमिनार हुआ। डॉ. देवाशीष शुक्ला ने कि सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग मानसिक तनाव, अनिद्रा, अवसाद और चिड़चिड़ेपन की वजह बन रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने...