गिरडीह, अक्टूबर 7 -- रेम्बा। सामाजिक उन्नयन तथा अवनयन में सोशल मीडिया की भूमिका से अब इंकार नहीं किया जा सकता। सकारात्मक लोगों के लिए जहां यह जीवन निर्माण का एक स्टेज है। वहीं नकारात्मक लोगों के लिए सामाजिक विद्वेष फैलाने का बेहतर जरिया। कुछ ऐसा ही मामला जमुआ प्रखंड के व्यवसायिक मंडी रेम्बा में इन दिनों चल रहा है। दुर्गा पूजा समिति के निर्णय के विरूद्ध अनर्गल पोस्ट करनेवाले फेसबुक ग्रुप के एडमिन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस बाबत रविवार रात ग्रामीणों की एक बैठक हुई जिसमें लोगों ने एडमिन के खिलाफ काफी गुस्से का इजहार किया। क्या है मामला इस बाबत बैठक में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता अजय द्विवेदी, पवन राम, राहुल राम, मंटू साहू, आनंदी तुरी, लाटी तुरी, उदय द्विवेदी,भरत राम,शंकर राम, मुकुंद गुप्ता सहित कई लोगों ने बताया कि अपना नाम और पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.