उन्नाव, दिसम्बर 8 -- उन्नाव। हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर के पंचायत भवन में साल 2024 -25 में मनरेगा योजना द्वारा कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट के लिए बैठक हुई। सोशल ऑडिट की टीम के प्रमुख गंज मुरादाबाद ब्लॉक में तैनात ब्लॉक रिसोर्स पर्सन अरविंद पटेल और उनकी टीम में शामिल ब्लॉक हसनगंज के अजेश सिंह, अनीता देवी, जयप्रकाश ने ग्राम पंचायत सिंघनापुर में कराए गए कार्यों का जहां भौतिक सत्यापन किया। वहीं सारे मनरेगा के अभिलेखों को श्रमिकों के सामने पढ़कर के सुनाया। इस दौरान विनोद कुमार, किशन लाल, रामदास, वीरेंद्र, अमरलाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...