चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- सोनुवा। मनरेगा योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत कार्य किये योजनाओं के सोशल ऑडिट के लिए गोलमुंडा पंचायत के गोलमुंडा गांव में स्थित गोलमुंडा पंचायत भवन सभागार में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजनाओं की भौतिक सत्यापन को लेकर चर्चा हुई। लाभुकों से योजनाओं के लाभ को लेकर भी जानकारी ली गई। ग्रामसभा के बाद आगामी 5 फरवरी को गोलमुंडा पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय सोशल ऑडिट को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। मौके पर शैलेश प्रधान, आध्यापद प्रधान, सुरेश कुमार प्रधान, पूजा प्रधान, दीपक नायक, विजय प्रधान, दिलीप कुमार प्रधान, कल्पना प्रधान आदि ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.