उरई, फरवरी 19 -- उरई। ग्राम पंचायत में होने वाले सोशल ऑडिट के लिए गुरुवार को विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। इस दौरान उनके अभिलेख चेक कर तमाम सवाल पूछे गए। शासन द्वारा ग्राम विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रतिवर्ष सोशल ऑडिट कराया जाता है। इस दौरान ग्रामीणों के सामने शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं में भेजी गई धनराशि के सापेक्ष कराए गए विकास कार्यों को भी पढ़कर सुनाया जाता है जिससे लोगों को यह जानकारी हो सके कि किसी योजना में कितनी धनराशि आवंटित की गई और कौन-कौन से काम हुए जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। सोशल ऑडिट के लिए जनपद में 43 टीम में बनाई गई है इसमें से प्रत्येक टीम में चार सदस्य शामिल रहेंगे और प्रत्येक को 435 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। इसको लेकर विभाग द्वारा ...