पूर्णिया, मार्च 27 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रायबैर पंचायत में विगत शनिवार पंचायत स्तरीय सोशल आडिट के नाम पर औपचारिकता का आरोप लगाते हुए प्रखंड राजद उपाध्यक्ष आजम द्वारा बीडीओ को आवेदन दिया गया है। प्रखंड उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारे ग्राम पंचायत राज रायबेर में पंचायत स्तरीय सरकारी योजनाओं के सोशल ऑडिट को लेकर एक चार सदस्यीय टीम विगत 17 मार्च को आई। इस टीम के द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ कार्य ना करते हुए केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस टीम द्वारा पंचायत का भ्रमण कर ऑडिट का कार्य पूरा करते हुए 22 मार्च को बिना सूचना आमसभा का आयोजन मध्य विद्यालय हधुवाभुना परिसर में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.