कोडरमा, मई 10 -- कोडरमा संवाददाता द्वितीय विश्व युद्ध में हिटलर की नाजीवादी सेना पर सोवियत संघ की विजय की 80 वीं वर्षगांठ के दिन फांसीवाद पर विजय को याद करते हुए सीपीएम राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि हिटलर के आतंक को सोवियत संघ की लाल सेना ने खत्म किया था। इतिहास को पढ़ने से फांसीवाद से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। फांसीवाद के विरुद्ध संघर्ष में सोवियत संघ की निर्णायक भूमिका थी। उसने ही सबसे अधिक फासीवाद विरोधी विश्वव्यापी मोर्चा बनाने की पहल की थी और फासीवाद को निर्णायक शिकस्त देने में अपने दो करोड़ से ज्यादा लोगों की कुर्बानियां देकर हिटलर जैसे दानव से मानवता को बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था। अमेरिकी और ब्रिटिश साम्राज्यवादी हिटलर को मजबूत करने में, उसे आक्रमणकारी के तौर पर उकसाने में और सोवियत संघ को अलगाव में ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.