मधुबनी, नवम्बर 13 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिंगिया में गुरुवार को विद्यालय के शिक्षक हिमांशु कुमार सिक्किम सोलो यात्रा के लिए प्रस्थान किया। उनकी यह यात्रा भारत की एकता के संदेश के लिए आयोजित हुआ है। विद्यालय प्रधानाध्यापक डॉ कौशलेंद्र ने इसे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय कहा। विद्यालय परिवार ने उनकी दो पहिए वाहन से इस सिक्किम यात्रा को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए विदाई दी। यात्रा से पूर्व सभा कक्ष में विद्यालय परिवार के द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें इस यात्रा का थीम नेम "विविधता में एकता" दिया गया। विद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भारतीय तिरंगे के तले एकता का संदेश भरे नारे के साथ विद्यालय परिवार ने उन्हें मुख्य दरवाजे तक छोड़ा। मंगलमय यात्रा की कामन...