कटिहार, जनवरी 21 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र उत्तर करीमुल्लापुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 2 एवं 4 में विगत छह माह पूर्व लगा सोलर स्ट्रीट लाइटें अब सफेद हाथी साबित हो रहा हैं। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, स्ट्रीट लाइट के नाम पर मोटी धांधली बढ़ती गई है।स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद मोफज्जल हुसैन, सरफराज और समीर बताते हैं कि लाइट बंद रहने के कारण रात में आवागमन करना मुश्किल हो गया है। अंधेरे में दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। आमिर हुसैन ने कहा कि असामाजिक तत्वों का भय भी सताने लगा है। राशिद एवं मंजूर कहते हैं कि सड़क पर रोशनी की सुविधा देने के लिए लगाई गई सोलर लाइटें रख-रखाव की कमी के कारण योजना का उद्देश्य नाकाम साबित हो रहा है।वार्ड संख्या 2 के प्रतिनिधि अमीरुद्दीन ने बताया कि छह महीने पहले यह सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन कई लाइट...