महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ अनुराज जैन ने विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की। पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की समीक्षा गहन रूप से करें। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना में सोलर सिस्टम की स्थापना में वृद्धि का निर्देश देते हुए ग्रेड में सुधार के लिए कहा। उन्होंने सभी बीडीओ को भी पीएम सूर्यघर योजना में सुधार के लिए नेडा का सहयोग के लिए कहा। बायो मेडिकल रख-रखाव कार्यक्रम में जनपद के रैंक में 31वें स्थान से गिरकर 63वें स्थान पर आने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सीएम डैशबोर्ड में जनपद का अब तक प्रदर्शन बेहतरीन रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.