चंदौली, दिसम्बर 9 -- चंदौली। जिले को इस वित्तीय वर्ष में 430 सोलर सिंचाई पम्प के लिए लक्ष्य प्राप्त है। लेकिन अभी तक मात्र 23 किसानों ने ही सोलर सिंचाई पम्प की बुकिंग विभागीय पोर्टल पर की है। 15 दिसंबर तक किसान सोलर सिंचाई पम्प लगवाने के लिए पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं। उपकृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि जिले में 2 एचपी, 3 एचपी, 5 एचपी, 7.50 एचपी एवं 10 एचपी के सोलर सिंचाई पम्प 60 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। इसकी बुकिंग विभागीय पोर्टल की जा सकती है। बुकिंग के समय किसानों को 5 हजार रुपये टोकनमनी के रूप में ऑनलाइन भुगतान करना होगा। शेष 40 प्रतिशत कृषक अंश चालान के माध्यम से अथवा आनलाइन भुगतान गेटवे के जरिए जमा कर सकते हैं। किसानों के पास स्वयं का बोरिंग होना अनिवार्य है। साथ ही किसान का पंजीकरण होना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...